
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा है वह किया है आज के जो हालात कश्मीर में शांतिपूर्ण है वह सब मोदी सरकार की बदौलत है। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 एवं 35ए को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। इससे विकास समृद्धि एवं खुशहाली का दौर शुरू हुआ। मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए विकास योजनाएं दी उसका असर साफ दिख रहा है कि यहां किस तरह से विकास हो रहा है। अब हालत काफी सुधर चुके हैं।
सब मिलजुल कर रह रहे हैं। अब ज्यादा पर्यटक कश्मीर जा रहे हैं। रेल सेवा बहाल हो रही है। मौजूदा सरकार की वजह से कश्मीर उन्नति कर रहा है। बदलते हालात के बीच विस्थापित कश्मीरी घरों को लौटने लगे हैं। लोगों का सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। चुनाव होने से हालात में और सुधार होगा। लोगों को अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।विधा यक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद बाल विवाह कानून, जमीन सुधार से जुड़े कानून और शिक्षा का अधिकार जैसे कानून अब लागू कर दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर में पहले महिलाएं अगर दूसरे राज्य के पुरुष से शादी करती थी, तो उनके पति को मूल निवासी नहीं माना जाता था, लेकिन अब दूसरे राज्य के पुरुष जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की महिलाओं से शादी की है, उन्हें भी यहां का स्थानीय निवासी माना जाता है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब वहां दूसरे राज्य के लोगों के लिए संपत्तियां खरीदना भी मुमकिन हो गया है। जबकि पहले वहां सिर्फ स्थानीय लोग ही संपत्ति खरीद सकते थे। इस साल 29 मार्च को गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया था कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्य के 34 लोगों ने संपत्तियां खरीदी हैं।