पति की जमानत पर बोलीं संजय सिंह की पत्नी

sanjay sigh
sanjay sigh

तीनों भाई भी जल्द ही बाहर आएंगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके तीन भाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी जल्द बाहर आएंगे। संजय सिंह छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद थे। कोर्ट में ईडी ने उनकी जमानत का विरोध नहीं किया।

यह सत्य की जीत है

अनीता सिंह ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। सत्य की जीत हुई है। संजय सिंह के ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद थे। हमारे तीन भाई अरविंद, मनीष और सत्येंद्र भी बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की कृपा हुई है।

अभी यह लड़ाई लंबी

अनीता सिंह ने कहा कि अभी यह लड़ाई लंबी है। आज खुशी का दिन है लेकिन जब तक हमारे तीनों बड़े भाई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन बाहर नहीं आ जाते यह संघर्ष जारी रहेगा। खुशी का भी माहौल है लेकिन अंदर कष्ट भी है क्योंकि हमारे तीनों भाई अंदर हैं। जब तक वे बाहर नहीं आएंगे पूरी तरह से खुशी नहीं मनाएंगे, तब तक कोई जश्न नहीं मनेगा।