
उपमुख्यमंत्री बैरवा ने मनोज जोशी को ग्रहण करवाई सदस्यता
जयपुर। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को चूरू जिला कांग्रेस के सचिव मनोज जोशी भाजपा में शामिल हो गए।
मनोज जोशी भाजपा में
उपमुख्यमंत्री प्रेम कुमार बैरवा ने चूरू जिला कांग्रेस के सचिव जोशी को शुक्रवार सुबह अपने सिविल लाइन स्थित निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। जोशी कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के जिला से लेकर प्रदेश तक कई पदों पर कर चुके हैं। इसके साथ ही जोशी समाज के भी कई पदों पर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें:करौली में मोदी ने गिनाए कांग्रेस के महापाप