राहुल-अखिलेश की जनसभा में भगदड़

राहुल-अखिलेश
राहुल-अखिलेश

कुछ लोग घायल, बैरंग लौटे दोनों राहुल-अखिलेश

प्रयागराज। फूलपुर में कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हो गया और वहां भगदड़ मच गई। कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है, जिससे नाराज होकरदोनो नेता बिना सभा किए चले गए।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में आयोजित पड़िला की जनसभा में पहुंचे अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी का हेलीपेड पर भव्य स्वागत किया गया। यहां रैली होनी थी। बताया जाता है कि कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पहुंच गए। जिससे भगदड़ मच गई। इससे नाराज दोनों नेता बीच में सभा छोड़कर चले गए।

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर ठीकरा फोड़ते हुए जिलाध्यक्ष अनिल यादव पर भी नाराजगी जताई है।अखिलेश ने कहा कि प्रशासन को पता था कि इतनी बड़ी सभा होने वाली है फिर भी प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं किए। सरकार के इशारे पर प्रशासन हमारी सभाओं में अव्यवस्था फैला रहा है।

प्रशासन की लापरवाही

सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर ने बताया कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य के समर्थन में रविवार दोपहर एक बजे पड़िला में आयोजित अखिलेश यादव एवं राहुल गाँधी की जनसभा में प्रशासन की लापरवाही से उपजी अव्यवस्था के संदर्भ में आज ही एक प्रेस वार्ता सायं 5:30 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में आयोजित है। प्रेस वार्ता में लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव एवं प्रत्याशी अमर नाथ सिंह मौर्य सम्बोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:इंडी गठबंधन दिल्ली को तबाह करने में जुटा है : पीएम मोदी