
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में 4 नए शावकों के जन्म के साथ बाघों की संख्या में वृद्धि होने पर प्रदेशवासियों एवं वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये शावकों के जन्म से सरिस्का में अब बाघों की संख्या 40 हो गई है।
हमारी सरकार बाघों के संरक्षण, संवर्धन सहित उनके अस्तित्व के लिए अनुकूल वातावरण बनाने हेतु संकल्पबद्ध है। उल्लेखनीय है कि सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-22 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। साथ ही बाघिन एसटी-12 का भी चौथा शावक कैमरे में कैद हुआ है, इससे पहले उसके मार्च मेंं 3 शावक एक साथ देखे गए थे।