रिफ्रेशिंग ओट्स मेंगो स्मूथी बनाने के लिए अपनाएं ये रेसिपी

ओट्स मेंगो स्मूथी
ओट्स मेंगो स्मूथी
Advertisement

गर्मियों में लोग अक्सर कुछ न कुछ कूलिंग और रिफ्रेशिंग खोजते रहते हैं। ऐसे में कुछ हेल्दी ऑप्शन मिल जाए, तो क्या ही कहने। अगर आप भी गर्मी में खुद को कूल और रिफ्रेश रखना चाहते हैं और इसके लिए कुछ ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ओट्स मेंगो स्मूथी ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री

ओट्स मेंगो स्मूथी
ओट्स मेंगो स्मूथी

2 अल्फांसो आम
15 ग्राम ओट्स
110 मिली दूध
30 ग्राम चीनी या शहद
160 मिली दही
5 बादाम

विधि

सबसे पहले आम को छीलकर स्लाइस में काटें और एक तरफ रख दें।
अब एक सॉस पैन में दूध गर्म करें, उसमें ओट्स डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
फिर गैस बंद कर दें और इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसके बाद बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।
अब आम, ओट्स, बादाम, चीनी और दही को एक साथ मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
एक घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यह भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एकाधिकार समाप्त करने का किया आह्वान