योग अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए वरदान: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राज्यवर्धन सिंह राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया योग

जलतेदीप, जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग वरदान है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में नियमित योग का अभ्यास करना चाहिए।
10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विभिन्न योग मुद्राओं में योगाभ्यास किया।

मोदी के प्रयासों से योग को विश्व पटल पर पहचान मिली: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ व निरोगी भारत का सपना देखा है। उनके ही अथक प्रयासों से योग को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। आज संपूर्ण पूरा विश्व योग कर रहा है। आज पहाड़ों से लेकर समुद्र तक योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दुनिया के लोगों ने योग की अहमियत को पहचाना है और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। दुनिया के लोगों ने माना है कि योग से शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। योग आत्मबल को बढ़ाने में भी सहयोग करता है। सुबह-सुबह योग करने से पूरा दिन मन प्रसन्न रहता है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए हम सब स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए एक कदम बढ़ाएं अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर अच्छी सेहत का वरदान पाएं।

बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों और विश्व विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर योगासन किए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में जगह-जगह सामूहिक रूप से योग के कार्यक्रम हुए जिनमें बड़ी संख्या में जयपुरराइट्स ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:नारीशक्ति का विकास होगा तो देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा: भजनलाल शर्मा