इम्युनिटी मजबूत करने के लिए लें आयुर्वेदिक हब्र्स, सेहत रहेगी ठीक

आयुर्वेदिक हब्र्स
आयुर्वेदिक हब्र्स

आज की व्यस्त जीवनशैली में शरीर को स्वस्थ और मन को शांत बनाए रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। शरीर से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी मानसिक समस्याओं का शिकार बना सकती है। वहीं अगर आप किसी तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो इससे आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। शरीर और मन का बहुत ही गहरा कनेक्शन है, इसलिए दोनों को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना जरूरी है। इम्युनिटी को मजबूत बनाकर हर उम्र में आप चुस्त-दुरुस्त बने रह सकते हैं। जिसमें योग और कुछ खास तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां कर सकती हैं आपकी मदद। आइए जानते हैं इसके बारे में। इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां इम्युनिटी मजबूत करने के लिए लें आयुर्वेदिक हब्र्स, सेहत रहेगी ठीक

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा
अश्वगंधा

अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो तनाव और चिंता के असर को काफी हद तक कम कर सकती है। इसका सेवन करने से थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है और सबसे जरूरी कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

2. तुलसी

तुलसी
तुलसी

तुलसी, जिसे होली बेसिल भी कहते हैं, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बेहद कारगर है। अपने एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के चलते यह पौधा इन्फेशन की रोकथाम करने और श्वसन तंत्र की सफाई में काफी कारगर है।

3. अमलकी

अमलकी या आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्स कर इम्युनिटी को बेहतर बनाता है।

4. गिलॉय

इम्युनिटी बढ़ाने की गिलॉय की क्षमता किसी से छिपी नहीं है। यह शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है, पाचन में सुधार लाता है, शरीर को इन्फेशन और किसी भी प्रकार की सूजन से बचाता है।इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग आसन

1. प्राणायाम
नियमित प्राणायाम से फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और श्वसन तंत्र साफ होता है। कपालभाति, नाड़ी शोधन जैसे प्राणायाम से ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं, तनाव कम करते हैं और न्यूरोलोजिकल सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

2. सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का क्रम है, जो शरीर में लचीलापन, ब्लड सर्कुलेशन केे साथ एनर्जी लेवल को बढ़ाते और बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से लिम्फेटिक सिस्टम मजबूत होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में जरूरी है।

3. धनुरासन
धनुरासन श्वसन तंत्र में सुधार लाता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और पाचन में सुधार लाता है। यह शरीर की इन्फेक्शन से लडऩे की क्षमता बढ़ाता है और शारीरिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाकर स्वास्थ्य में सुधार लाता है।

4. भुजंगासन
भुजंगासन फेफड़ों और छाती को खोलकर श्वसन तंत्र में सुधार लाता है। यह रीढ़ की हड्डी को और पाचन से जुड़ी दिक्कतें दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें : कुलगाम मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर, दो जवान शहीद