अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग

डोनाल्ड ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प के कान पर लगी गोली, शूटर ढेर

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रम्प पर एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई गई। हालांकि ट्रम्प पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रम्प पर गोली चलाने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मार गिराया। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6.30 बजे का समय था।

डोनाल्ड ट्रम्प बटलर में रैली को कर रहे थे संबोधित

पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान मंच से बोलते समय डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधकर कई गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ट्रम्प को संभाला। ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। शूटर को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मी ट्रम्प को मंच से उतार कर वहां से ले गए।

बाइडन-हैरिस ने की हमले की निंदा

घटना के बाद अफरातफरी के बीच ट्रम्प को कड़े सुरक्षा घेरे में ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा ज सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक ट्रंप सुरक्षित हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने घटना की निंदा करते हुए साफ कहा कि अमेरिकी समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

रैली में एक की मौत, दो घायल

गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें:केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की टेंडम स्काई डाइविंग

Advertisement