आज से सावन शुरू : व्रत में खाने के लिए बनाएं ये डिश, ये हैल्दी भी

सोमवार व्रत
सोमवार व्रत

इस बार सावन महीना अधिक खास माना जा रहा है, क्योंकि सावन महीने की शुरुआत सोमवार (22 जुलाई 2024) के दिन से हुई है। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस खास अवसर पर सच्चे मन से महादेव की पूजा और व्रत करने से सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ शिव जी प्रसन्न होते हैं। अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं, तो खानपान के नियम का पालन अवश्य करें। मान्यता है कि इन नियम का पालन करने से व्रत के पुण्य से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार व्रत में किन चीजों का सेवन करना चाहिए? सावन व्रत डिश

सावन सोमवार व्रत में इन चीजों का करें सेवन

आलू
आलू

सावन सोमवार व्रत को श्रद्धा भाव से करना चाहिए। शाम को व्रत का फलाहार करना चाहिए। इस दौरान आलू से बनी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं। व्रत का भोजन बनाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए।
इसके अलावा फलाहार में फल को भी शामिल कर सकते हैं।
सोमवार व्रत में दूध और दही का भी सेवन कर सकते हैं।
व्रत का फलाहार करने के लिए लौकी की सब्जी भी बना सकते हैं। इसके अलावा साबूदाने की खिचड़ी या खीर का सेवन भी कर सकते हैं।
इन चीजों का न करें सेवन
सावन सोमवार व्रत के दौरान बैंगन, पालक और फूल गोभी की सब्जी को न खाएं। साथ ही बेसन से बनी हुई चीजों के सेवन से दूर रहें।
इसके अलावा व्रत न करने वाले लोगों को भी सावन में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

सावन सोमवार व्रत के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह की पूजा करने के बाद दिन में सोना वर्जित है। सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। मान्यता है कि इन नियम का पालन करने से साधक को व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच 245 भारतीय स्वदेश लौटे