मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को दी भावपूर्ण विदाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को उनका कार्यकाल पूर्ण होने पर स्टेट हैंगर पर भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मिश्र को दुपट्टा ओढ़ाया एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। इससे पहले निवर्तमान राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा