जपोरिजिया परमाणु संयंत्र पर ड्रोन से हमले के बाद जेलेंस्की का रूस पर आरोप

ड्रोन हमले
ड्रोन हमले

रविवार को कई धमाकों के बाद रूस के कब्जे वाले जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में काला धुआं उठते देखा गया है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने यह जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक एक कूलिंग टावर पर रविवार को कथित ड्रोन हमला किया गया। इससे जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में एक कूलिंग टावर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इससे परमाणु सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है।

रूसी सेना ने लगाई आग : जेलेंस्की

ड्रोन हमले
ड्रोन हमले

उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के परिसर में आग लगाई है। टेलीग्राम ऐप पर जेलेंस्की ने बताया कि विकिरण संकेतक सामान्य थे। यूक्रेन ने अपने देश के लोगों को शांत रहने का आग्रह किया। इस बीच रूस की समाचार एजेंसी ञ्ज्रस्स् ने सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के हवाला से बताया कि यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले जपोरिजिया परमाणु संयंत्र में लगी आग को बुझा दिया गया है।

रूस ने यूक्रेन पर लगाया आरोप

उधर, रूस द्वारा नियुक्त अधिकारी एवगेनी बालिट्स्की ने कीव की सेना पर आस-पास के शहर एनेरहोदर पर गोलाबारी करके आग लगाने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने एक वीडियो प्रकाशित किया। इसमें काला धुआं एक कूलिंग टावर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : इजरायली हमले में गाजा में 100 लोगों की मौत, स्कूल पर बोला हमला