
उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उसे उज्जैन के महाकाल थाने में रखा गया है। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आया था जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं धर लिया।
कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विकास दुबे को मंगलवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में देखा गया था
उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था। वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।
यह भी पढ़ें- विकास दुबे के छुपे होने की खबर पर यूपी पुलिस की रेड, गिरफ्त में आया साथी
विकास दुबे को मंगलवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में देखा गया था। लेकिन जब पुलिस वहां छापा मारने पहुंची तो वह वहां से निकल चुका था। कुख्यात अपराधी को पकड़ने में लगी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कंफर्म किया कि फरीदाबाद में जो शख्स सीसीटीवी में दिख रहा है वो विकास दुबे था। इसके बाद गुरुग्राम में भी हाइअलर्ट जारी कर दिया गया।