राजभाषा हिंदी विशेष प्रश्नोत्तरी का प्रसारण आज शाम 4 बजे डीडी राजस्थान पर

राजभाषा हिंदी
राजभाषा हिंदी

राजभाषा पखवाड़ा विशेष प्रश्नोत्तरी का प्रसारण दिनांक 21 सितंबर 2024 को शाम 4 बजे डीडी राजस्थान पर किया जा रहा है! दूरदर्शन केंद्र जयपुर के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख सतीश देपाल ने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी राजभाषा विकास एवं उन्नयन पर केंद्रित है! कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों के लिए राजभाषा हिंदी से संबंधित प्रश्न रखे गए थे जिनका प्रतिभागियों ने जवाब दिया!

राजभाषा आधारित विशेष प्रश्नोत्तरी में राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव शर्मा ,भारतीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के राजभाषा अधिकारी अतुल अग्निहोत्री, राजस्थान कॉलेज की मीना रानी, राजस्थान विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की अध्यक्ष वंदना कल्ला, दूरदर्शन केंद्र जयपुर के निदेशक अभियांत्रिकी निलेश खंडेलवाल, सहायक निदेशक कार्यक्रम सुरेश चंद मीणा और सहायक निदेशक कार्यक्रम राकेश जैन भी उपस्थित रहे! इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के प्रोड्यूसर चेतन प्रकाश है! कार्यक्रम की परिकल्पना कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय की है और मार्गदर्शन सुरेश चंद मीना और राकेश जैन का है! कार्यक्रम का समन्वय राजभाषा अनुभाग से संबंधित कार्यक्रम अधिशाषी डॉ वासुदेव शर्मा और वीरेन्द्र कुमार परिहार ने किया!