हरियाणा में कांग्रेस का पत्ता साफ, रुझानों में भाजपा की हैट्रिक

भाजपा
भाजपा

नई दिल्ली। हरियाणा में आखिर इंतजार की घड़ी खत्म हो ही गई। पांच अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी। वहीं, अब बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है। हालांकि, शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के लिए ये एग्जिट पोल काफी सकारात्मक रहे।

भाजपा
भाजपा

10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। हालांकि, स्पष्ट रूप से आज ही यह सामने आ सकेगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आकंड़ा चाहिए। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

यह भी पढें : भारत आने पर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत