महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : 288 सीटों पर 20 नवंबर को होंगे मतदान

Maharashtra Assembly Elections
Maharashtra Assembly Elections

23 नवंबर को मतगणना होेगें

मुंबई । भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। 20 नवंबर को होंगे मतदान,23 नवंबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।

आपको बताते चलें, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Advertisement