वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर करने के लिए करवा चौथ की मेहंदी में मिलाएं ये चीजें

मेहंदी
मेहंदी

करवा चौथ का दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद विधिवत करवा माता की पूजा करती हैं और रात्रि में चंद्रमा को अध्र्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, तो आइए इस शुभ दिन से जुड़े कुछ ऐसे उपाय के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने से आपके वैवाहिक जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी, तो चलिए जानते हैं।

करवा चौथ की मेहंदी में मिलाएं ये चीजें

मेहंदी
मेहंदी

करवा चौथ की मेहंदी में रोली और चावल मिलाएं, गुलाब की पंखुडिय़ां, हल्दी व जरा सा इत्र आदि मिला सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी में रोली और चावल मिलाने से जीवन में समृद्धि और सौभाग्य आता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है। वहीं, मेहंदी में गुलाब की पंखुडिय़ां मिलाने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और रिश्ते में चल रही खट-पट दूर होती है। इसके साथ मेहंदी में इत्र मिलाने से रिश्ते में रोमांस और मधुरता आती है, जबकि हल्दी मिलाने से पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत होता है। साथ ही विवाह से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर होती हैं, क्योंकि हल्दी को गुरु देव ब्रहस्पति का प्रतीक माना जाता है।

करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। पति-पत्नी क्लेश न करें। तामसिक चीजों का सेवन करें। कठोर व्रत का पालन करें। गर्भवती महिलाएं व्रत रखने से बचें। इस दिन धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचें। व्रत का पारण प्रसाद व सात्विक भोजन से करें। इस दिन काले व सफेद वस्त्र पहनने से बचें। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर कथा, आरती ,चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद ही पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। इसके अलावा विवाहित महिलाएं 16 शृंगार जरूर करें।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान