
जयपुर l बाबा बालक सेवा संस्थान ने स्वाति (गुट्टू ) निवासी जयसिंह पूरा खोर के कन्यादान में सहयोग करा । अध्यक्ष रितु उमेश अग्रवाल ने बताया की संस्था के मुख्य संरक्षक बाल मुकुंद आचार्य जी विधायक हवामहल के सानिध्य में उमेश गुप्ता ,संरक्षक मीनाक्षी गुप्ता , एन.के गुप्ता (सोनु) ,मदन यादवजी ,मोहित अग्रवाल ,अरुण अग्रवाल ,अशोक शर्मा ,अमित जीवनानी ,रजनी दिनेश माथुर ,विनोद जैन , कीर्ति माथुर ,नम्रता माथुर,रंजना माथुर ,सीमा शर्मा ,शनाया शर्मा , डॉ सुनील दंड ,अर्चना शाह ने सहयोग प्रदान किया । एकत्रित राशि और अन्य सामग्री संस्था देवउठनी एकादशी पर12 नवंबर 2024 को शादी के दिन लड़की के निवास स्थान पर मुख्य संरक्षक आदरणीय बाल मुकुंद आचार्यजी द्वारा दी गई ।