दिल और दिमाग को तंदुरुस्त रखने के लिए सुबह खाएं एक चम्मच शहद

शहद
शहद

मॉर्निंग रिचुअल में कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं तो कुछ नींबू-पानी में शहद डालकर पीते हैं। इसके पीछे मकसद एक ही होता है और वह है कि शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं। ऐसे में, सुबह-सुबह नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आपको शहद और कलौंजी एक साथ खाने के फायदों के बारे में जानकारी है? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल, यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद के साथ 8-10 कलौंजी के दाने खा लेते हैं, तो इससे शरीर को कितने फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें। दिल और दिमाग को तंदुरुस्त रखने के लिए सुबह खाएं एक चम्मच शहद

इम्युनिटी बढ़ाएं

इम्युनिटी
इम्युनिटी

शहद और कलौंजी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ये शरीर को किसी बीमारी से लडऩे में भी मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

शहद और कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करते हैं जिससे हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

एनर्जी बढ़ाए

अगर आप भी सुबह उठने के बाद काफी थका-थका और सुस्त महसूस करते हैं, तो शहद और कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये दोनों चीजें नेचुरल ग्लूकोज और पोषक का भंडार है, जो शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। चीनी वाली चाय या कॉफी के मुकाबले अगर आप एक चम्मच शहद में कलौंजी के कुछ दाने मिलाकर खाते हैं, तो इससे डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। जी हां, क्योंकि यह नेचुरल ग्लूकोज और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स कैटेगरी में आता है। इसके अलावा कलौंजी को इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार के लिए भी जाना जाता है, यही वजह है कि इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से शुगर लेवल मेटेंन रखने में मदद मिल सकती है।

वेट लॉस में मददगार

कलौंजी के सेवन से भूख कम लगती है और शहद शरीर को एनर्जी देता है। इनके एक साथ सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आसानी से वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

दिमाग के लिए गुणकारी

कलौंजी के बीज अपने न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों के लिए जाने जाते हैं, जबकि शहद आपके ब्रेन के लिए एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है। अगर आप भी बेहतर फोकस पाना चाहते हैं या फिर याददाश्त को कमजोर होने से रोकना चाहते हैं तो इन दिनों चीजों का रोजाना सेवन करने से फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रचंड जीत