आलमंड को डाइट में करें शामिल, सर्दियों में चेहरे पर नहीं पड़ेंगी झुर्रियां

सर्दियों में बादाम
सर्दियों में बादाम

बादाम न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि बादाम को सुपरफूड का नाम दिया गया है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स त्वचा को निखारने, हाइड्रेट रखने और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। ये स्किन को गहराई से पोषण देते हैं। इससे हमारी त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ-साथ हेल्दी भी बनती है। आप ठंड में भी बादाम से ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। आप चाहें तो रोज सुबह भिगोए हुए बादाम खा सकती हैं। इसका तेल भी लगा सकती हैं या चाहें तो फेस पैक के रूप में भी बादाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुल मिलाकर बादाम स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको बादाम से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्किन को करता है मॉइश्चराइज

बादाम
बादाम

बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। ये स्?कि?न को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। बादाम से त्वचा को गहराई से पोषण म?िलता है। इससे बेजान त्वचा में भी जान आ जाती है। अगर आप बादाम का तेल चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

दाग-धब्बे होते हैं गायब

न?ियम?ित रूप से बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही बादाम का तेल पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। बादाम का दूध या पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। इससे स्किन में गजब का ग्लो आता है।

चेहरे को मिलता है नेचुरल ग्लो

रोजाना बादाम खाने से हमारी त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलता है। जिससे स्किन में प्राकृतिक रूप से निखार आता है। आप बादाम का फेस पैक बनाकर भी स्किन को निखार सकती हैं। आप हफ्ते में दो दिन इस फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं।

सनस्क्रीन का काम करता है बादाम

बादाम हमारी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। बादाम में विटामिन श्व जैसे तत्?व पाए जाते हैं जो त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है। इससे टैनिंग और सनबर्न से बचा जा सकता है।

ड्राईनेस दूर करता है बादाम

बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हमारी स्किन को नर्म बनाते हैं। इससे हमारी स्किन भी चमकदार बनती है। अगर आप रोजाना बादाम खाती हैं तो इससे चेहरे की ड्राईनेस दूर होती है। आप रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें : राइजिंग राजस्थान समिट से पहले जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा का दौरा