
बिहार में 31 जुलाई तक फिर लगाया गया लॉकडाउन
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में कई पाबंदियां होंगी। जैसे सिर्फ 20 फीसदी वीवीआईपी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के गवाह होंगे। इसके अलावा, स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा।
डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार और एएसआई डायरेक्टर-जनरल पिछले हफ्ते यहां का विजिट कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यक्रम पूरी तरह से अलग होगा। बच्चों के अलावा, कैडेट्स और नेशनल कैडेट क्रॉप्स भी इसका हिस्सा नहीं होंगे।
बिहार : अनलॉक-2 में लगातार केस बढऩे से चिंतित बिहार सरकार ने राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन का फैसला लिया है। लगातार दूसरे दिन 1100 से ज्यादा केस सामने आए। इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक बुलाई गई और इसी में यह फैसला लिया गया। राज्य के 10 जिलों पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगडिय़ा और किशनगंज में पहले से ही लॉकडाउन लागू है।
यह भी पढ़ें-पूर्वी लद्दाख से सैनिकों को हटाने के दूसरे फेज पर चर्चा
महाराष्ट्र : पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
उत्तरप्रदेश : राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में पांच दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
कर्नाटक : आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।