ऐसे बनाएंगे बेसन का हलवा तो अंगुलियां चाटते रह जाएंगे लोग

बेसन का हलवा
बेसन का हलवा
Advertisement

सर्दियों में मीठे की के्रविंग शांत करने के लिए बेसन का हलवा बेस्ट माना जाता है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

बेसन का हलवा
बेसन का हलवा

बेसन – 1 कप
घी – 1/2 कप
चीनी – 3/4 कप
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
बारीक कटे हुए मेवे
केसर- 10 से 15 धागे गुनगुने दूध में भि?गोए हुए

विधि :

एक पैन में चाश्नी तैयार कर लें।
अब एक कढ़ाई में घी डालकर बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
बेसन में धीरे-धीरे चीनी का घोल डालें। बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बनने पाए।
आंच को धीमा रखें जब तक हलवा घी न छोडऩे लगे और गाढ़ा हो जाए।
इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। अच्छे से मिक्स करें।
गरमागरम हलवे को कटे हुए मेवे से सजाकर परोसें।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति के काफिले में घुसा सिलेंडरों से भरा ट्रक