रात को सोते समय ये गलतियां करने से हो सकती है सुबह आंखों जलन

आंखों में जलन
आंखों में जलन

सुबह उठते ही आंखों में जलन होना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर सर्दियों में ये समस्या बढ़ जाती है जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी आंखों में जलन होने लगती है। आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ गलतियां हैं जो आप रात को सोते समय करते हैं जो आंखों में जलन का कारण बन रही हैं।

मोबाइल फोन का उपयोग करना

मोबाइल फोन
मोबाइल फोन

रात को सोते समय मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। अब यह देखना आम हो गया है कि रोज रात देर तक लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं इसके बाद फिर सो जाते हैं। रात भर आंखों में स्क्रीन रिफलेक्शन होने के कारण यह जलन की वजह बन जाता है। देर रात तक टीवी देखने वालों को आंखों में जलन की समस्या हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हैं जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनती है। इसलिए देर रात तक टीवी देखने से बचना चाहिए। क्योंकि रात को सोते समय टीवी देखने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है।

बहुत ज्यादा देर रात किताब पढऩा

रात को सोते समय किताब पढऩे से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। किताब पढऩे से आपकी आंखों में असर पड़ता है जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनता है। हमारे बॉडी के अन्य हिस्सों की तरह आंखों को भी आराम चाहिए होता है। इसलिए रात को समय पर सोना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक

Advertisement