प्रयागराज के गंगापार स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रिंग रोड निर्माण के दौरान 100 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से भारी अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर दूर जा गिरा, 2 मजदूर टावर के नीचे दब गए, और 7 गंभीर रूप से घायल हुए। गंगापार, सरायइनायत थाना क्षेत्र, सहसों। समय: शनिवार, दोपहर करीब 2 बजे। कारण: 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार बदलने के दौरान, तार टूटने से टावर गिर गया। सलीम को पास के अस्पताल से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और बचाव टीम ने दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। अन्य घायल मजदूरों का पास के अस्पताल में इलाज जारी है। प्रयागराज में हाईटेंशन टावर गिरने 1 मजदूर का पैर कटा, 2 दबे, 7 घायल
मौके पर पहुंचा प्रशासन
हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और हृ॥्रढ्ढ की टीम ने बचाव कार्य किया। घटनास्थल पर प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाए। रिंग रोड निर्माण के दौरान पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे थे। 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का काम चल रहा था। तार खींचने के दौरान मशीन फेल होने से टावर गिर गया। यह घटना निर्माण परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की जोधपुर एवं उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक