घर पर शेव करते हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

शेविंग
शेविंग

शेव बनाते समय कुछ गलतियां करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और कई समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग घर में शेव बनाते हैं उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप शेव बनाते हुए आप कुछ बातों को अनदेखा करते हैं तो यह काफी नुकसानदेह सकता है। अगर आप घर में शेव में बनाते हैं तो सबसे पहली बात का आपने यह ख्याल रखना है कि आप पुराने ब्लेड का प्रयोग न करें। पुराने ब्लेड का प्रयोग आपको संक्रमित कर सकता है। इतना ही नहीं कई बार यह आपके लिए जान का खतरा बन सकता है। क्योंकि इससे आपको इंफेक्शन हो सकता है। जितनी बार भी आप शेव करें तो नए ब्लेड का ही प्रयोग करें। इंफेक्शन होने पर आपको डॉक्टर के यहां चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। शेविंग क्रीम या जेल का उपयोग करने से त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है और शेव बनाने में आसानी होती है। यदि शेविंग क्रीम या जेल का उपयोग नहीं किया जाता है, तो त्वचा में जलन और दर्द हो सकता है। साथ ही ब्लेड से आपकी त्वचा कट भी सकती है।

शेविंग के दौरान त्वचा को खींचना

शेविंग
शेविंग

ऐसा बहुत आम है कि कई लोग शेविंग करते हुए अपनी स्किन को खींचते हैं। ऐसा करने से ब्लेड से कटने का चांस काफी रहता है। इस दौरान त्वचा को खींचने से त्वचा में दर्द और जलन हो सकती है। इसके अलावा, त्वचा को खींचने से त्वचा में झुर्रियाँ और दाग-धब्बे भी हो सकते हैं।

शेविंग के बाद ठीक से नहीं साफ करना

शेविंग के बाद स्किन को ठीक से साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर क्रीम लगी रह गई तो यह आपको एलर्जी कर सकती है। बता दें कि शेविंग के बाद त्वचा को ठीक से साफ करना बहुत जरूरी है। यदि त्वचा को ठीक से साफ नहीं किया जाता है, तो त्वचा में बैक्टीरिया और अन्य संक्रमण हो सकते हैं।

सही रेजऱ का चयन नहीं करना

शेविंग के लिए सही रेजऱ का चयन करना बहुत जरूरी है। यदि रेजऱ सही नहीं है, तो त्वचा में दर्द और जलन हो सकती है। इसके अलावा, रेजऱ का सही चयन करने से त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है। इन गलतियों को करने से बचने के लिए, शेव बनाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और सही तरीके से शेव बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से संभावित