बड़े काम की हैं मोरिंगा की पत्तियां, रोजाना खाने से मिलेंगे ये फायदे

मोरिंगा की पत्तियां
मोरिंगा की पत्तियां

मोरिंगा, जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, एक पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। इसे अक्सर ड्रमस्टिक ट्री भी कहा जाता है। इसकी पत्तियां और बीज भी खाई जाती हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी मोरिंगा को एक बेहद खास औषधि मानी जाती है। इसलिए मोरिंगा खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। मोरिंगा विटामिन-ए, सी, ई और के का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह सर्दी, जुकाम और अन्य इन्फेक्शन से लडऩे में मदद कर सकता है। मोरिंगा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज से राहत दिलाती है। यह आंतों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। बड़े काम की हैं मोरिंगा की पत्तियां, रोजाना खाने से मिलेंगे ये फायदे

ब्लड शुगर को कंट्रोल

ब्लड शुगर
ब्लड शुगर

मोरिंगा में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मददगार होता है। मोरिंगा में विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। मोरिंगा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। मोरिंगा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। इसलिए यह वजन घटाने में मदद कर सकता है।

मोरिंगा को कैसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं?

मोरिंगा को अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे कि मोरिंगा के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लिया जाता है। इस पाउडर को स्मूदी, सूप या दही में मिलाकर खाया जा सकता है। मोरिंगा के पत्तों को उबालकर चाय बनाई जा सकती है। मोरिंगा को अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर सब्जी बनाई जा सकती है।

इन बातों का ध्यान रखें

हालांकि, मोरिंगा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को मोरिंगा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। किसी भी बीमारी के लिए मोरिंगा को दवा के विकल्प के रूप में नहीं लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र राज्य की विकास यात्रा में बनेंगे भागीदार : मुख्यमंत्री शर्मा