
गुना। गुना में पहली बार मध्य प्रदेश राज्य सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुना पुलिस अधीक्षक संजीव सिंह और नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी ने किया। उद्घाटन समारोह में शारदा विद्यालय और नवयुग विद्यालय ने शानदार बैंड की धुन प्रस्तुत की, जबकि NCC के छात्रों ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कन्या शासकीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में एक रंगीन और जोशपूर्ण माहौल बना।
प्रतियोगिता का पहला मैच शिवपुरी और नीमच के बीच खेला गया, जिसमें शिवपुरी ने नीमच को 15 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच देवास और बैतूल के बीच हुआ, जिसमें बैतूल ने देवास को हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता 15 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
लंबे अंतराल के बाद इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने से शहर में खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह और उमंग देखी जा रही है, और स्थानीय लोग इस प्रतियोगिता का भरपूर समर्थन कर रहे हैं। सचिव जिला हॉकी संघ बृजेश दुबे ने भी इस आयोजन को खेल के प्रति शहर के प्रेम और समर्थन का प्रतीक बताया