ये घरेलू नुस्खे अपनाने से सुबह नहीं रहेगी पेट की कब्ज

कब्ज
कब्ज

पेट की समस्या लगभग हर किसी को होती है। डेली रूटीन का बिगडऩा और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करना पेट की समस्या को बढ़ा देता है। यही कारण है कि कम उम्र के लोग भी अब कब्ज की बीमारी से घिरने लगे हैं। पेट का कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपका पेट जकड़ा रहता है और वॉशरूम में जाकर आप ठीक से टॉयलेट नहीं कर पाते। इससे पूरे दिन बैचेनी और पेट में दर्द बना रहता है। क्योंकि सुबह उठते ही पेट का कब्ज करना एक आम समस्या है, लेकिन यह समस्या आपके दिनभर के कामों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। यहाँ कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे अपनाने से सुबह नहीं रहेगी पेट की कब्ज

अजवाइन और नींबू

अजवाइन और नींबू
अजवाइन और नींबू

अजवाइन और नींबू के रस को मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। आप सुबह उठकर आजवाइन और नींबू के रस को पानी में घोलकर पी लीजिए। यह आपके पेट को बहुत जल्दी राहत पहुंचाता है। इससे आपके पेट को काफी राहत मिलती है।

ग्रीन टी है काफी फायदेमंद

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। दूध वाली चाय पेट में एसिडिटी पैदा करती है। खासकर सुबह उठकर जब आप चाय पीते हैं तो यह आपके पेट में गैस बढ़ाती है। ऐसे में ग्रीन टी को सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसबगोल

इसबगोल एक प्राकृतिक लैक्सेटिव है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसबगोल को आप थोड़े पानी में घोलकर पी लीजिए। यह बहुत जल्दी एफेक्टिव तरीके से काम करना शुरू करता है। इससे आपका पेट साफ होता है।

पपीता है रामबाण

पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोडऩे में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। रोजाना पपीता खाने से एक फायदा यह होता है कि कब्ज की समस्या से आप पूर्ण रूप से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में पपीता का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही व्यायाम करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। वहीं पर्याप्त पानी पीने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी समस्या गंभीर है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : संगम में डुबकी लगाने के बाद बोले पीएम मोदी, ‘करोड़ों लोगों की तरह, मैं भी भक्ति भावना से भर गया’