
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर ने शुक्रवार रात विद्याधर नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डेयरियों पर कार्रवाई करते हुए 42 बेसहारा और निराश्रित पशुओं को पकड़ा। यह कार्रवाई आयुक्त रुक्मणी रियाड के निर्देशन में डॉ. राकेश कलोरिया व उनकी टीम द्वारा की गई। इसी क्रम में नगर निगम के सभी जोन OIC फील्ड पर निरीक्षण पर रहे। सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने वार्ड नंबर 25, सीकर रोड और मुरलीपुरा जोन का निरीक्षण किया। निगम द्वारा शहर में सफाई और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।