चावल से तैयार करें ये 5 रेसिपीज, पेट को मिलेगी ठंडक

चावल
चावल

गर्मियों में सेहत को ध्यान में रखते हुए खाने पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इन द?िनों कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने का स्वाद मानो फीका पड़ जाता है। जैसे-जैसे सूरज की तप?िश बढऩे लगती है, शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना चुनौती से भरा हो जाता है। चावल खाना भला किसे नहीं पसंद होता है। लेकिन ये खाने में थोड़ा भारी होता है। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आज हम आपको चावल से बनने वाली पांच ऐसी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल खाने में स्वादिष्ट लगेंगी बल्कि ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाएंगी। इसके अलावा इन्हें खाने से शरीर को ठंडक मिलेगी और एनर्जी बनी रहेगी। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। चावल से तैयार करें ये 5 रेसिपीज, पेट को मिलेगी ठंडक

लेमन राइस

लेमन राइस
लेमन राइस

लेमन राइस साउथ इंडिया की मशहूर डिश है। इसे खाने से गर्मियों में हमारा पेट ठंडा रहता है। इसमें हल्के मसाले, करी पत्ता, राई और नींबू का रस मिलाया जाता है। यह चावल खाने में हल्का होता है। ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। इसे दही या पुदीने की चटनी के साथ परोसें। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।

दही चावल

दही चावल एक पारंपरिक डिश है। गर्मियों में ये सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकती है। इसे बनाने के लिए ठंडी दही में पके हुए चावल, स्वादानुसार नमक, करी पत्ता, राई, और कटी हुई हरी मिर्च अच्छे से मिला लें। इसमें आप चाहें तो अनार भी डाल सकते हैं। यह डिश डाइजेशन को सुधारती है और शरीर को अंदर से ठंडा रखती है।

वेज पुलाव

अगर आपको भरपेट और स्वाद में भरपूर कुछ चाहिए तो वेज पुलाव एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते है। इसे मौसमी सब्जियों और हल्के मसालों के साथ बनाकर तैयार क?िया जाता है। आप इसमें जीरा, हरी मटर, गाजर, बीन्स आदि डालकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं।

टमाटर राइस

टोमैटो राइस को बनाना बेहद आसान है। इसमें चावल को टमाटर की ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। आप इसमें हल्का मसाला, राई, करी पत्ता और हींग का तडक़ा लगाएं। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसमें विटामिन ष्ट की भी अच्?छी मात्रा होती है। जो गर्मियों में इम्युनिटी को मजबूत करने में मददगार है।

मूंग दाल और चावल की खिचड़ी

अगर कुछ एकदम हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चाहते हैं तो खिचड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मूंग दाल और चावल को एक साथ पकाया जाता है। गर्मियों में आप इसमें देसी घी का तडक़ा लगा सकते हैं। यह डिश बीमार या कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए भी बेस्?ट है।

यह भी पढ़ें : सहकार से समृद्धि की भावना के जरिये करेंगे जरूरतमंद व्यक्ति का उत्थान : मुख्यमंत्री