जोधपुर में मनाई जाएगी शनि जयंती, शनि मंदिरों में होंगे अनुष्ठान

शनि जयंती
शनि जयंती

जोधपुर। शहर में मंगलवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या भी है। ऐसे में शनि मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना होगी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शनिदेव का तेल से विशेष रूप से अभिषेक किया जाएगा। साथ ही हनुमान मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। शनि जयंती को देखते हुए शनि मंदिरों को विशेष रूप से आकर्षक रोशनी और फूल मंडली से सजाने का काम शुरू हो गया है।

शनि जयंती
शनि जयंती

शनिधाम शास्त्री नगर मंदिर के पंडित महंत हेमन्त बोहरा ने बताया कि सुबह 7 बजे ध्वजारोहण शनि पूजन किया जायेगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से संकल्प पूजन, शनि महायज्ञा, शनि महापूजन का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12 बजे शनि जन्म महाआरती।

शनि तेलाभिषेक के साथ शाम छह बजे पूर्णाहूति होगी। और शाम सात बजे से महाप्रसादी और आठ बजे 1100 गोटा से महाआरती का आयोजन किया जायेगा। रक्षा कवच और शनि मुद्रिका वितरण की जायेगी। वहीं प्रताप नगर सदर पुलिस थाने के सामने स्थित हनुमान शनिधाम में शनि जयन्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।