हब्र्स से कम होगी आंतों की सूजन, इसे डाइट में शामिल करने से होंगे ये फायदे

आंतों में सूजन

हेल्दी गट यानी हेल्दी शरीर! खाने से मिलने वाले सभी पोषक तत्व हमारी आंतों में ही अब्जॉर्ब होते हैं। इसलिए गट हेल्थ को दुरुस्त रखना जरूरी है। हेल्दी गट के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। खाने में कुछ खास हब्र्स को शामिल करना पाचन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। डॉ. सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इन हब्र्स के बारे में जानकारी दी, जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानें कौन-कौन से हब्र्स डाइजेशन के लिए फायदेमंद हैं और क्यों। हब्र्स से कम होगी आंतों की सूजन, इसे डाइट में शामिल करने से होंगे ये फायदे

अदरक

अदरक
अदरक

अदरक में जिंजरोल्स होते हैं, जो डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद हैं। अदरक डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने, सूजन कम करने, गैस और इंडाइजेशन की समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसलिए अपने खाने में अदरक जरूर शामिल करें।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन होता है, जो इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। यह डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। लहसुन को खाने में शामिल करने से सूजन कम होती है और आंतों की सफाई होती है।

दालचीनी

दालचीनी में सिनमैल्डिहाइड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है। शुगर कंट्रोल होने से गट हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही, दालचीनी गैस और एसिडिटी को कम करने में भी काफी मददगार है।

हल्दी

हल्दी में कक्र्यूमिन होता है, जो सूजन को कम करने में फायदेमंद है। हल्दी आंतों की सूजन को कम करने में काम आती है और इससे शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। इसलिए हल्दी को डाइट में शामिल करने से गट हेल्थ को फायदा मिलता है।

मोरिंगा

मोरिंगा में क्लोरोजेनिक एसिड नाम का पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसे खाने से आंतों की सूजन कम होती है और डाइजेशन बेहतर होता है। मोरिंगा में कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो पूरी सेहत के लिए ही फायदेमंद हैं।

केसर

केसर में क्रोसिन होता है, जो मूड-बूस्ट करता है। इसे खाने से एसिडिटी कम होती है और खाना बेहतर तरीके से पचता है। अगर आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो इन हब्र्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ये पाचन तंत्र को नेचुरली मजबूत बनाती हैं और शरीर को हेल्दी रखती हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के विकास को लगने वाले है नए पंख

Advertisement
Advertisement