ईद उल अजहा: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

ईद उल अजहा
ईद उल अजहा

अजमेर। मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद उल अजहा पर्व शनिवार को श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रात: विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और फिर एक दूसरे से गले मिले सभी ने आपस में ईद मुबारकबाद पेश की व शुभकामनाएं प्रेषित की। बहुत से परिवारों ने बकरा ईद के मौके पर कुर्बानी दी। सामूहिक दावतों के लिए एकत्र हुए।

अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा नमाजियों के जियारत के लिए तड़के 4 बजे खोल दिया गया। जन्नती दरवाजे से होकर ख्वाजा गरीब नवाज की मजार शरीफ पर सिर झुकाने नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह 7 बजे दरगाह स्थित शाहजहानी मस्जिद में नमाज अदा की। शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी नमाज अदा कराई।

चौरसियावास ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। संदल खाना मस्जिद और कलंदरी जामा मस्जिद आदर्श नगर , कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद मुए मुबारक में सुबह पौने आठ बजे नमाज पढ़ी गई। केसरगंज स्थित ईदगाह में और सूफी मस्जिद सोमलपुर में सुबह आठ बजे, क्लॉक टावर स्थित मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे तथा सूफी मस्जिद द्वितीय सोमलपुर में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई।

Advertisement