
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सभी विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। उन्हीं में से एक मिनरल कैल्शियम है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो सबसे ज्यादा नुकसान आपकी हड्डियों को ही होता है। आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। आपको बता दें कि प्रोटीन और आयरन की तरह ही कैल्शियम की भी उतनी ही जरूरत होती है। ये हड्डियों के अलावा हमारे दांतों, दिल और दिमाग को भी सेहतमंद रखता है। ये हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। आमतौर पर दूध को ही कैल्शियम का बढिय़ां स्त्रोत माना जाता है, लेकिन दूध के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं जिनमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दूध-पनीर अच्छे नहीं लगते तो खाएं ये चीजें, खूब मिलेगा कैल्शियम
सोयाबीन

सोयाबीन या सोया में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप वेजिटेरियन हें तो इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा ये विटामिन डी का भी बढिय़ा स्त्रोत है। ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
बादाम
बादाम और बादाम के दूध में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप रोज सुबह भीगे हुए बादाम खा सकते हैं। वहीं नाश्ते में चाय या कॉफी के बजाय बादाम का दूध पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही आपको और भी जरूरी पोषण मिलेंगे। चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। आप इन्हें अपने जूस या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। या फिर आप सलाद में भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूखे अंजीर
ड्राई अंजीर में कैल्शियम का भंडार होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्छी खासी होती है। अंजीर खाने से हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है। ये आपके पूरे शरीर के लिए जरूरी है।
ब्रोकली
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाहिए। ये न सिर्फ कैल्शियम, बल्कि विटामिन ई और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। ये हड्डियों के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें : आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा बनाने पर पीएम मोदी का जोर, दी नई दिशा