ये 5 अचार आपकी थाली का बदल देंगे स्वाद

अचार
अचार

अचार का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। भारत जैसे देश में हर कोई अचार खाना पसंद करता है। बच्चे हो या बूढ़े, हर किसी को खाने में अचार तो चाहिए ही होता है। ये खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लंच हो या डिनर, ब्रेकफास्ट तक में पूड़ी पराठों के साथ लोग अचार खाते हैं। वैसे तो अचार कई तरह के बनाए जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद आम का अचार ही किया जाता है। गर्मियों में ज्यादातर लोगों को खाने का स्वाद नहीं आता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे अचार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप दोपहर या रात के खाने में कभी भी खा सकते हैं। खास बात तो ये है कि अगर आपने इन्हें अपनी थाली में जगह दे दी तो सब्जी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। ये 5 अचार आपकी थाली का बदल देंगे स्वाद

चुकंदर का अचार

चुकंदर का अचार
चुकंदर का अचार

चुकंदर हमारी सेहत के लिए लाभकारी है। इसका अचार स्वाद में थोड़ा मीठा होता है। इसमें मसाले तेज करके आप इसे चटपटा भी बना सकते हैं। इसे सिरके और मसालों के साथ बनाया जाता है। ये खाने में बेहद चटपटा लगता है। आप इसे पूड़ी पराठों के साथा खा सकते हैं।

आम का अचार

आम का अचार गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इसे चटकारे ले-लेकर खाते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को छोटे-छोटे आकार में काट लें। इसके बाउद इसे धूप में अच्?छे से सुखा दें। अब इसमें आम के अचार में इस्तेमाल होने वाले मसालों को मिलाएं। साथ सरसों का तेल गर्म करके भी डाल दें। इसे दो से तीन दिन अच्छी धूप द?िखाएं। आम का अचार तैयार हो जाएगा। इसे आप लंच में दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं।

प्याज का अचार

अभी तक आपने प्याज के अचार के बारे में नहीं सुना होगा। आमतौर पर गर्मियों में लोग प्याज और सरिका खाते हैं लेकिन आप इसका अचार भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए प्याज को पतले स्लाइस में काटकर सरिके और नमक में भिगो दें। आप इसमें आम के अचार वाले मसाले भी मिला सकते हैं।

आम का खट्टा-मीठा अचार

आम का खट्टा मीठा अचार नाश्ते में खूब खाया जाता है। ये बच्चों को भी खूब पसंद आता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को काट लें और उन्हें गुड़ के पानी में बॉयल करें। इसे तब तक पकाएं जब तक आम में गुड़ पूरी तरह से अब्जॉर्ब न हो जाए। अब इसमें नमक डालकर अच्छे से मिला लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक हवा बंद डिब्बे में बंद करके रख दें। आप इसे रोटी-पूड़ी या पराठे के साथ खा सकते हैं।

नींबू का अचार

नींबू का अचार भी भारत में खूब पसंद क?िया जाता है। इसे आप बच्चें के टिफिन में भी बनाकर रख सकती हैं। इसे काटकर नमक लगाकर धूप में सुखा लें। अब इसमें सरसों, मेथी हल्दी और लाल मिर्च का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें गर्म सरसों का तेल डालें और जार में रख दें।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम में अविनाश गहलोत शनिवार को करेंगे शिरकत