
कोयंबटूर। कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे विधायक अमूल कंदासामी का बीमारी के चलते निधन हो गया। कोयंबटूर निवासी अमूल कंदासामी (60) ने एआईएडीएमके के टिकट पर वालपराई निर्वाचन क्षेत्र से 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था। कंदासामी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने आज सुबह कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल का दौरा किया, जहां कंदासामी का इलाज चल रहा था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विधायक कंदासामी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके साथ पूर्व मंत्री एसपी वेलुमणि, जिला सचिव अम्मन अर्जुनन विधायक और अन्य मौजूद थे। इसके बाद एडप्पादी पलानीस्वामी वहां से चले गए। अमूल कंदासामी की आज दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया।