चंडीगढ़: इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी के चलते रद्द की गई

Ban on flights to and from Iran will continue, decision of Lebanese government
Ban on flights to and from Iran will continue, decision of Lebanese government

चंडीगढ़। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 146 को टेक ऑफ से पहले रद्द कर दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार यह फ्लाइट चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी।

टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रोक दिया गया और इसे रद्द कर दिया गया। उड़ान से पहले पायलट ने फ्लाइट में किसी समस्या की पहचान की।

एहतियातन सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। विमान ने उड़ान नहीं भरी और उसे रनवे पर चढऩे से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया और उन्हें विमान कंपनी की तरफ से टिकट का पूरी राशि भी लौटाई गई। तकनीकी खराबी के बारे में उस समय पता चला जब यात्री विमान में सवार हो चुके थे और विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था।