मंत्री प्रह्लाद जोशी ने साधा कांग्रेस पर निशाना. खड़गे को बताया आलाकमान की कठपुतली

बेंगलुरू-हुबली। केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने खड़गे को सिर्फ नाम का अध्यक्ष बताया है। हुबली में सोमवार को उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होने के बावजूद मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस आलाकमान ने सिर्फ नाम के लिए अधिकार दिए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और खड़गे की स्थिति अब एक जैसी हो गई है। उन्होंने खड़गे को आलाकमान की कठपुतली तक कह डाला। जैसा व्यवहार कर रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में मुख्यमंत्री का परिवर्तन हाईकमान के हाथ में है। हमें कुछ नहीं पता। मंत्री ने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ कैसा व्यवहार कर रही है और यह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस में वरिष्ठ राजनेताओं की कद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगेे को अध्यक्ष का पद नाम मात्र के लिए दिया है। यह दुखद है कि उन्हें कोई निर्णय लेने का अधिकार दिए बिना कठपुतली की तरह उनके साथ व्यवहार किया जा रहा है।