ये घरेलू नुस्खे अपनाने से दूर होगी दांतों की कैविटी

दांतों की कैविटी
दांतों की कैविटी

दांतों में कैविटी, जिसे हम अक्सर दंत क्षय के नाम से भी जानते हैं, एक बेहद आम समस्या है। दांतों में सडऩ बच्चों से लेकर बूढ़ों तक किसी को भी प्रभावित कर सकती है। दांतों में कैविटी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक चीनी युक्त भोजन लेना और खराब मौखिक स्वच्छता रखना आदि। दांतों में कैविटी होने की वजह से न सिर्फ दांतों में दर्द होता है, बल्कि हमारे रोजमर्रा के खान-पान में दांतों से चबाने में परेशानी होती है। यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो कैविटी धीरे-धीरे बढ़ सकती है और दांतों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार तो स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि दांत को उखाडऩा पड़ता है। खैर, अगर आप भी दांतों की कैविटी से परेशान हैं तो, इसकी रोकथाम और उसके शुरुआती प्रभावों को कम करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय से ठीक कर सकते हैं। आइए इस लेख में हम ऐसे ही चार प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपके दांतों की देखभाल में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे अपनाने से दूर होगी दांतों की कैविटी

नमक के पानी से कुल्ला

कुल्ला
कुल्लाकुल्ला

नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को कम करते हैं और कैविटी को बढऩे से रोकते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और दिन में दो बार कुल्ला करें। यह दांतों में फंसे खाद्य कणों को हटाता है और मसूड़ों की सूजन को कम करता है। यह उपाय कैविटी के शुरुआती चरण में विशेष रूप से प्रभावी हो सकता है।

लौंग का तेल

लौंग का तेल दांतों के दर्द और कैविटी के लिए प्राकृतिक उपचार है। इसमें यूजेनॉल होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। एक रुई के टुकड़े पर 2-3 बूंद लौंग का तेल लगाएं और प्रभावित दांत पर हल्के से मलें। दिन में एक बार यह उपाय दर्द और बैक्टीरिया को कम करता है।

हल्दी का उपयोग

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है। एक चुटकी हल्दी पाउडर को उंगली या टूथब्रश पर लेकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के से मलें। 2-3 मिनट बाद पानी से कुल्ला करें। सप्ताह में 2-3 बार यह उपाय करें। हल्दी दांतों की सफेदी भी बढ़ाती है और प्लाक को कम करती है।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक उपाय है, जो कैविटी और मुंह के बैक्टीरिया को कम करता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल को मुंह में 10-15 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बैक्टीरिया और प्लाक को हटाता है। यह दांतों को मजबूत करता है और कैविटी को रोकता है। अगर दांतों की कैविटी से अधिक परेशान हैं तो दांत के डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने चुने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, राजीव बिंदल को तीसरी बार कमान