टेक्सास में तबाही: बाढ़ ने ली 13 जानें, 20 से अधिक बच्चे लापता

बाढ़
बाढ़

ह्यूस्टन– सेंट्रल टेक्सास में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने अब तक कम से कम 13 लोगों की जान ले ली है, जबकि 20 से अधिक बच्चे लापता हैं। ये बच्चे ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित एक प्राइवेट क्रिश्चियन समर कैंप “मिस्टिक” में भाग लेने गए थे, जहां करीब 750 बच्चे मौजूद थे।

टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने जानकारी दी कि 23 बच्चे अब भी लापता हैं, जिनकी खोज के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन, और 500 से अधिक राहतकर्मी लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।

बाढ़
बाढ़

केर काउंटी के शेरिफ लैरी लेइथा ने पुष्टि की है कि बाढ़ से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और आशंका है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

हालात गंभीर नेशनल वेदर सर्विस ने फ्लैश फ्लड चेतावनी जारी की है। नदी के किनारे रह रहे लोगों और कैंप में मौजूद बच्चों के मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट भेजा गया है। ग्वाडालूप नदी का जलस्तर रातों-रात 7.5 फीट से बढ़कर 30 फीट तक पहुंच गया और शुक्रवार दोपहर तक इसके 34 फीट तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

दृश्य भयावह ऑनलाइन वीडियो में देखा गया कि तेज बहाव में कारें, कैंपर और मोबाइल घर बहते नजर आए।
स्प्रिंग ब्रांच, केर काउंटी, और अन्य आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं।ऑनलाइन वीडियो में देखा जा सकता है कि काउंटी में ग्वाडालूप नदी के तेजी से बढ़ने के कारण कारें, कैंपर और मोबाइल घर बह गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक्स पर कहा कि राज्य बाढ़ से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहा है।

राज्य सरकार की प्रतिक्रिया गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा: “हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। सभी उपलब्ध संसाधन बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगाए जा रहे हैं।” अब तक 5 लाख से अधिक लोग फ्लैश फ्लड चेतावनी के दायरे में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े : 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे की जुगलबंदी, मराठी अस्मिता पर एकजुट मोर्चा