
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का सौजन्य स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के खनिज संसाधनों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वार्ता में खनन क्षेत्र के विकास, नवीन निवेश संभावनाएं, और राज्य-केंद्र समन्वय पर बल दिया गया।