दिल्ली में 31 जुलाई से शुरू होगा इंडियन डीजे एक्सपो 2025, भारत मंडपम में जुटेंगे 500 से अधिक ब्रांड

इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

प्रो साउंड, लाइट, AV और एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा मंच

नई दिल्ली | भारत के सबसे बड़े संगीत और मनोरंजन तकनीक से जुड़े इवेंट्स में से एक, इंडियन डीजे एक्सपो 2025 का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित एक्सपो इस वर्ष अपने 10वें संस्करण का जश्न मना रहा है।

 इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में भारत और विदेशों से आए 500 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड भाग लेंगे, जो प्रोफेशनल साउंड, लाइटिंग, AV टेक्नोलॉजी, डीजे गियर, LED डिस्प्ले और स्पेशल इफेक्ट्स जैसे क्षेत्र में अपनी नवीनतम तकनीक और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।

 इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

प्रौद्योगिकी प्रेमियों और उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि: “10वां इंडियन डीजे एक्सपो उन सभी के लिए एक बेजोड़ अवसर है जो म्यूज़िक प्रोडक्शन, इवेंट प्लानिंग या एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।”

 इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमों को प्लेटफॉर्म देना और भारत में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना है। एक्सपो में 150 से अधिक कंपनियां प्रो ऑडियो, पीए सिस्टम, लाइटिंग और एलईडी स्क्रीन जैसी श्रेणियों में अपने स्थापित ब्रांड्स को प्रदर्शित करेंगी।

 इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

प्रदर्शनी में ये प्रमुख क्षेत्रों पर होगा फोकस: प्रोफेशनल साउंड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम,स्टेज और इवेंट लाइटिंग,डीजे कंसोल्स और डिजिटल मिक्सर्स,LED वॉल और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी,स्पेशल इफेक्ट्स, स्मोक, लेज़र,इवेंट टेक्नोलॉजी में निवेश और B2B अवसर, एक्सपो में विशेषज्ञ सत्र, प्रोडक्ट डेमो, नेटवर्किंग अवसर और भविष्य की तकनीकी संभावनाओं पर आधारित चर्चा भी आयोजित की जाएंगी।

 इंडियन डीजे एक्सपो 2025
इंडियन डीजे एक्सपो 2025

यह भी पढ़े : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूजर हाइराइडर के लिए विशेष ‘प्रेस्टीज पैकेज’ पेश किया