जोधपुर — राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जोधपुर जिले के नागाणा स्थित प्रसिद्ध श्री नागणेच्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उन्होंने विधिवत पूजा कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनसेवा का मार्ग तभी सफल होता है जब उसमें ईश्वरीय आशीर्वाद और जनआशीर्वाद दोनों साथ हों। मां नागणेच्या के चरणों में समर्पण से आत्मबल भी प्राप्त होता है और जनसेवा का संकल्प भी दृढ़ होता है।”
पूजा के बाद कर्नल राठौड़ ने मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद किया और क्षेत्र की सामाजिक व धार्मिक परंपराओं की सराहना की।
श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनका मंदिर परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी उन्हें मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।
राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक आस्था में विश्वास रखने वाले कर्नल राठौड़ की यह यात्रा स्थानीय जनता के बीच चर्चा का विषय बनी रही और सोशल मीडिया पर भी उनके इस दौरे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।