शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 9 जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। इन जिलों में चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, सोलन, शिमला और मंडी शामिल हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
– ऑरेंज अलर्ट: 21 से 23 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
– येलो अलर्ट: कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 जुलाई को बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और
सिरमौर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
– नुकसान: अब तक मानसून से 110 लोगों की मौत हो चुकी है, 35 लापता और 199 घायल हुए हैं। लगभग 1220 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
– सड़कें और सेवाएं प्रभावित: एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 169 सड़कें बंद हैं। 73 बिजली के ट्रांसफार्मर और 64 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।
– अपील: मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से नदियों-नालों के किनारे न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की है।