हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश का अलर्ट, अब तक भारी नुकसान

लाहौल स्पीति
लाहौल स्पीति

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 26 से 30 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर शामिल हैं।

गुरुवार को राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बीते 24 घंटे में कांगड़ा के नगरोटा सुर्रियां में सबसे ज्यादा 55 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

अब तक का नुकसान:

  • 147 लोगों की मौत
  • 229 लोग घायल
  • 34 लोग लापता
  • 409 मकान, 291 दुकानें और 1099 गौशालाएं पूरी तरह ढह गईं
  • करीब 1387 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान

सड़कें और आपूर्ति

  • 274 सड़कें बंद
  • 56 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित
  • 173 पेयजल योजनाएं प्रभावित

मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है, जहां 15 बादल फटने, 11 फ्लैश फ्लड और 4 भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं।