नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के साथ एक ऐतिहासिक क्षण भी दर्ज हो गया है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को उनके सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
यह पुरस्कार शाहरुख़ के शानदार करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है, जिससे न सिर्फ उनके फैंस उत्साहित हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी इस सम्मान को लेकर गौरव महसूस कर रही है।
शाहरुख़ खान ने अपने 35 साल लंबे करियर में अनगिनत हिट फिल्में दी हैं और भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। ‘जवान’ में उनका दमदार प्रदर्शन, इमोशनल गहराई और सामाजिक संदेश ने दर्शकों और समीक्षकों को समान रूप से प्रभावित किया था। अब यह सम्मान उनके योगदान की आधिकारिक स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।
किंग खान के इस सम्मान के साथ ही एक और बार यह साबित हो गया है कि वह केवल एक स्टार नहीं, बल्कि एक संवेदनशील कलाकार और प्रेरक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है।