शूटर मनु भाकर ने पद्मश्री सम्मान के लिए किया आवेदन

शूटर मनु भाकर
शूटर मनु भाकर

झज्जर: खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शूटर मनु भाकर ने अब देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए आवेदन किया है। फिलहाल वह कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त तक चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।

मनु भाकर के परिवार के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मनु ने पद्मश्री के लिए आवेदन किया है। इस समय वह 2027-28 में नई दिल्ली में होने वाली विश्व शूटिंग चैंपियनशिप और आईएसएसएफ विश्व कप के लिए भी तैयारी कर रही हैं।

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से एमए की पढ़ाई पूरी कर चुकीं मनु ने अब भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रोहतक से खेल प्रबंधन में एमबीए करने के लिए आवेदन किया है। कजाकिस्तान से लौटने के बाद वह अपनी पढ़ाई शुरू करेंगी।

शूटर मनु भाकर
शूटर मनु भाकर

मनु भाकर को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। इसी साल जनवरी में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से खेल रत्न पुरस्कार मिला था।

2024 पेरिस ओलंपिक: टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक।

2018: यूथ ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक। उसी साल आईएसएसएफ स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2022: विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक।

2023: एशियन चैंपियनशिप की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक।