झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील- रांची में हो फेयरवेल मैच

Appeal of Jharkhand Chief Minister Hemant Soren - Farewell match in Ranchi

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धोनी के लिए फेयरवेल मैच करवाने की अपील की है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के कई क्षण देने वाले माही ने आज आंतरिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देखेंगे।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और झारखंड को गर्व

हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि मेरा मानना ​​है कि हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो। जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहते हैं कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी बुकिंग झारखंड करेगा।

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर की घोषणा

बता दें कि झारखंड के रांची से महेंद्र सिंह धोनी ताल्लुक रखते हैं। टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

Advertisement