नई दिल्ली। 2025 में होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह स्टेडियम तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी करेगा।
टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मैचों का विवरण:
सेमीफाइनल: पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में होगा।
फाइनल: फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में खेला जाएगा।
- भारतीय टीम के प्रमुख मैच:
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी - 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
- 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
- 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
- 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
- 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
- 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
वार्म-अप मैच:
वार्म-अप मैच 25 से 28 सितंबर तक बेंगलुरु और कोलंबो में होंगे। इनमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल होंगी।
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि नवी मुंबई महिला क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टूर्नामेंट न केवल भारत में, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में इस खेल के भविष्य को आकार देगा।