ये नेचुरल होममेड तरीके घर से भगा देंगे मच्छर

मच्छर
मच्छर

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, साल 2023 में भारत में 20 लाख मलेरिया के केस पाए गए। वहीं नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के अनुसार, साल 2024 में देश में कुल 2,33,400 डेंगू के केस मिले। देश में मच्छरों का प्रकोप एक आम समस्या है, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में। इससे न केवल नींद में खलल पड़ती है, बल्कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलती हैं। आमतौर पर हम बाजार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स जैसे कछुआ छाप और फास्ट कार्ड जैसी चीजें मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ समय बाद मच्छर इनके प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं। ये नेचुरल होममेड तरीके घर से भगा देंगे मच्छर

साथ ही इनमें कई सारे केमिकल होते हैं, जो हमारी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से सिरदर्द, आंखों में जलन, सांस की समस्या जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। मच्छरों से सुरक्षा के लिए आमतौर पर हम कॉइल और फास्ट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। जबकि ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। आइए ग्राफिक के जरिए मच्छर भगाने के नेचुरल तरीके जानते हैं।

खुशबूदार तेल

खुशबूदार तेल
खुशबूदार तेल

कुछ खास तरह के तेल मच्छरों को दूर भगाने में कारगर होते हैं। जैसे लैवेंडर, टी ट्री, नीम, सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस और पुदीने का तेल। इनमें से कोई भी तेल लें, थोड़ा सा पानी में मिलाएं और घर में छिडक़ दें। नीम का तेल तो केमिकल वाले कॉइल और वेपोराइजर से ज्यादा असरदार माना जाता है। साथ ही इससे हेल्थ को नुकसान नहीं पहुंचता है।

कपूर

कपूर के कुछ टुकड़े एक खुले बर्तन में रख दें, इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। अगर मच्छर ज्यादा हैं तो कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके २० मिनट के लिए कपूर जला दें, सारे मच्छर भाग जाएंगे। आप हर २-३ दिन में कपूर की टिकिया पानी के कटोरे में डालकर कमरे में रख सकते हैं। इसकी तेज गंध मच्छरों को दूर रखेगी।

लहसुन का अर्क

लहसुन की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है। मच्छरों को भगाने के लिए कुछ लहसुन की कलियों को पानी में उबाल लें, ठंडा होने दें और फिर स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिडक़ दें। इसकी गंध से मच्छर घर में नहीं आएंगे।

नींबू और लौंग

एक नींबू लें और उसे काटकर कुछ लौंग के टुकड़े लगा दें और घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। या फिर नींबू के रस में लौंग को भिगोकर कमरे में एक-जो जगह रख दें। इससे मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

ढीले-ढाले कपड़े पहनें

मच्छरों से बचने के लिए लंबी बाजू वाली कमीज और पूरी लंबाई के ढीले-ढाले कपड़े पहनें जो आपकी त्वचा को ढक सकें।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ किया धोखा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा